शनिवार, 7 मई 2016

दो शब्द

जैसा कि मैंने देखा है कि आज के समय में जो भी विद्यार्थी पढ़ते है और उनके माँ-बाप, उन्हें पढ़ाते हैं, वे सभी सिर्फ एक मकसद से पढ़ते/पढ़ाते है कि कहीं नौकरी मिल जाये। कम्प्यूटर भी सीखते हैं तो सिर्फ इसलिए कि कहीं नौकरी में कम्प्यूटर माँग लिया जाये तो उसका सर्टिफिकेट लगा देंगे अर्थात सिर्फ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए पढ़ते हैं किन्तु उन्हें यह बिल्कुल समझ में नहीं है कि कम्प्यूटर चलाने का ज्ञान होना आने वाले समय के लिए अनिवार्य है और यह ज्ञान यदि उनके पास नहीं है तो अपने रोजमर्रा के दैनिक कार्यों को करने के लिए भी परेशानी होगी अर्थात दूसरों पर निर्भर रहना होगा। यह लेख मैं इसीलिए लिख रहा हूँ कि शायद यह मेरा लेख किसी को समझाने में सफल हो और हम इसे अपनी जरूरत मानकर सीखें। इस वेबसाइट के माध्यम से आपको मैं कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करूँगा कि आप कम से कम कप्यूटर के माध्यम से अपना कार्य अवश्य कर लें।